फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Griff's constable posted in Arunachal dies under suspicious circumstances

Champawat News: अरुणाचल में तैनात ग्रिफ के हवलदार की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 21 Mar 2024 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 21 Mar 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Griff's constable posted in Arunachal dies under suspicious circumstances
देवकी नंदन पचौली, फाइल फोटो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे पाटन प्रेमनगर निवासी ग्रिफ के एक हवलदार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार की सुबह तक यहां पहुंचेगा।
विज्ञापन

मूलरूप से पाटी ब्लाॅक के किमवाड़ी और वर्तमान में प्रेमनगर पाटन निवासी ग्रिफ के हवलदार देवकीनंदन पचौली (49) पुत्र स्व. तुलाराम पचौली अरुणाचल प्रदेश के लेखावली में तैनात थे। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई अंबादत्त पचौली ने बताया कि शुक्रवार सुबह शव यहां पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक देवकीनंदन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजन बेसुध हैं। संवाद
विज्ञापन

--
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्वालगांव स्थित सेना के आवासीय परिसर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सेना में सेवारत सच्चिदानंद की पत्नी कविता भारती (32) निवासी नालंदा (बिहार) हॉल निवासी कुमाऊं स्काउट को बृहस्पतिवार को कार्य के दौरान अचानक करंट लग गया। महिला के पति उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण पैनल पोस्टमार्टम के लिए शव को पिथौरागढ़ भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed