{"_id":"661d680240b1708035016d46","slug":"grandson-who-went-to-grandmothers-funeral-dies-due-to-drowning-champawat-news-c-229-1-shld1026-107376-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की डूबने से मौत
Mon, 15 Apr 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। रेगूडू खकोड़ा के राइसीन तोक निवासी नरेंद्र राम की माता देवकी देवी का सोमवार को निधन हो गया था। परिजनों के साथ नरेंद्र राम का बेटा संदीप कुमार (18) भी रामेस्वर घाट पर दादी के अंतिम संस्कार में गया था। नहाने के दौरान संदीप की डूबने से मौत हो गई।
शवयात्रा में गए अन्य लोगों की सहायता से संदीप को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, प्रकाश सिंह और मनोज मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि संदीप को उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया जहां डॉ. बीना मेलकानी ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि इतने बड़े घाट पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। संवाद