फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Grand Dola Rath Yatras of Mother Bhagwati taken out

मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्राएं निकालीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Grand Dola Rath Yatras of Mother Bhagwati taken out
लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे मडलक में आयोजित बग्वाली मेले में माँ भगवती की रथ यात्रा मंदिर की ओर ल? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भैयादूज पर लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे मडलक गांव में बृहस्पतिवार को मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्राएं निकालीं गईं। सैकड़ों लोगों ने रथ यात्रा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बगोटी, मजपीपल, मडलक और देवीमैत से मां भगवती की डोला यात्राएं निकाली गई।
विज्ञापन

मडलक क्षेत्र के 12 गांवों के लोगों ने सामूहिक रूप से वैष्णवी देवी मंदिर में मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। बगोटी गांव में बुधवार रात देवी जागरण हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण किया। बगोटी के डोले में खीमा देवी, मजपीपल के डोले में खीम सिंह, मडलक में शीशपाल पुजारी और देवीमैत के डोले में चंचला देवी ने विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सागर सेल्ला के ग्रामीणों ने माइके वालों की भूमिका निभाते हुए परंपरागत रूप से मां भगवती का स्वागत किया। दुर्गम रास्तों को पार कर डोला यात्राओं ने देवीमैत और मुख्य मंदिर की परिक्रमा की। मान्यता है कि भैयादूज के दिन मां वैष्णवी अपने माइके देवीमैत में भाइयों का पूजन करने आती हैं। रथ यात्राओं के पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का बंदोबस्त था। मेला समिति के अध्यक्ष राजू सिंह बोहरा, मंदिर समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जोशी, डॉ.सतीश चंद्र पांडेय, संयोजक देव सिंह धौनी, जगदीश पांडेय, अनिल पांडेय, सोबन सिंह, भुवन भट्ट, प्रवीण पांडेय, संतोक रावत, आनंद जोशी, विक्रम सामंत, वासुदेव उपाध्याय, महेश पुजारी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed