{"_id":"59b56d514f1c1be57f8b5a68","slug":"govind-monika-and-newest-race-in-1-5-thousand-meters-race-fastest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार मीटर दौड़ में गोविंद, मोनिका और नवीन दौड़े सबसे तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार मीटर दौड़ में गोविंद, मोनिका और नवीन दौड़े सबसे तेज
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट जीआईसी में खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाने को तैयार छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी मैदान में आयोजित दो दिवसीय विद्यालय ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत हुई 1500 मीटर की दौड़ में गोविंद, मोनिका और नवीन सबसे तेज दौड़े। विजेता व उप विजेता खिलाड़ी 27 और 28 सितंबर को चंपावत में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।
जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी की अध्यक्षता और जीवन मेहता के संचालन में हुई सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में गोविंद सिंह ने पहला, मनोज सिंह ने दूसरा और अमित बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मोनिका ढेक, सरिता सामंत, बबीता बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। जूनियर वर्ग की 1500 मीटर में नवीन बिष्ट प्रथम, प्रशांत बिष्ट द्वितीय, अमन सिंह तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में त्रिलोक सिंह प्रथम, विकास सिंह द्वितीय अनिल सिंह तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में श्वेता नायक प्रथम, भावना देउपा द्वितीय रही। सीनियर बालक वर्ग की भाला क्षेपण प्रतियोगिता में दीपक सिंह, हेमंत कुमार, प्रीतम सिंह, जूनियर वर्ग में ललित सिंह, सुनील कुमार, अंकित कुमार क्रमश: प्रथम तीन स्थान में रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में जीवन राय, दीपक जोशी, बृजेश ढेक, आनंद ओली, दिवान पुजारी, मदन पुजारी, मोहन नाथ, महेश तिवारी, दीपक भट्ट, मंजू अधिकारी, ममता बिष्ट तथा अभिलेख में रमेश रावत, चंद्र लाल साह आदि ने सहयोग किया।