फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Governmental Schemes

बस नाम की सरकारी योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Governmental Schemes
चंपावत। कोरोना काल में आए प्रवासियों को स्वरोजगार देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित कई योजनाओं का एलान किया है। बड़ी संख्या में लोग इन योजनाओं के लिए आवेदन भी कर रहे हैं, लेकिन साक्षात्कार के बाद योजना में चयनित होने के बावजूद लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। चंपावत जिले में 217 लोगों के साक्षात्कार होने के बावजूद सिर्फ नौ लोगों को ही बैंक की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

कोरोना काल में 25 हजार से अधिक प्रवासी जिले में लौटे हैं। इनमें से डेढ़ हजार से अधिक लोग मनरेगा में काम कर रहे हैं। अगस्त तक 217 लोगों ने स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन किया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मीरा बोहरा ने बताया कि 32 लोगों के आवेदन बैंकों को भेजे गए। इन भेजे गए आवेदनों में से नौ को ही वित्तीय मंजूरी मिली है। लीड बैंक प्रबंधक एके जोशी का कहना है कि वित्त पोषण से पूर्व बैंक मंजूरी पूर्व सर्वे करता है। इस रिपोर्ट को कर्ज स्वीकृत करने का आधार बनाया जाता है।
विज्ञापन

डेरी विभाग ने योजना मंजूर की लेकिन कर्ज को तरस गए मुकेश
चंपावत। चंपावत जिले में 50 दुधारू पशु खरीदने की योजना के तहत एकमात्र आवेदन को मंजूरी मिली थी, लेकिन दुग्ध उत्पादन में बढ़ावा और रोजगार प्रोत्साहन करने वाली इस योजना के लिए लोन नहीं हो पा रहा है। योजना के लाभार्थी तपनीपाल दुग्ध समिति के अध्यक्ष मुकेश डिक्टिया का 92.40 लाख रुपये का प्रस्ताव दुग्ध संघ ने अनुमोदित किया, लेकिन बैंक की ओर से कर्ज मिलने में आ रही अड़चन भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्ध समिति अध्यक्ष ने बताया कि योजना के अनुरूप उसने कुछ जरूरी आधारभूत ढांचा भी बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन कर्ज नहीं मिल पा रहा है। कहते हैं कि इसे लेकर डेरी के अधिकारियों से लेकर बैंक और जिला प्रशासन के अफसरों से भी गुहार लगा चुके हैं। दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता का कहना है कि राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (एनसीडीसी) की पशु खरीद योजना में अब उत्पादक को ही बैंक गारंटी देनी होगी। पहले ये काम समिति के जरिये होता था। इस नए नियम से योजना के लिए चयनित मुकेश डिक्टिया को ही बैंक को गारंटी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed