फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government schemes reviewed in Mounakanda

मौनकांडा में सरकारी योजनाओं का जायजा लिया

Thu, 26 Apr 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 26 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Government schemes reviewed in Mounakanda
पाटी के मौनकांडा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत गैस कनेक्शन देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चयनित पाटी विकासखंड के मौनकांडा गांव में केंद्रीय टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिलाने पर जोर दिया। मौनकांडा के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डसिया चामी में हुई बैठक में भारत सरकार के उप सचिव त्रिभुवन सिंह रौतेला और अनु सचिव थॉमस मैथ्यू ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला, उजाला, सौभाग्या, जनधन, जीवन ज्योति, जीवन सुरक्षा और मिशन इंद्रधनुष योजना से सभी ग्रामीणों को जोड़ने पर जोर दिया।


उन्होंने इन योजनाओं में अब तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लोगों के आधार कार्ड नहीं बनने, गलत नाम अंकित होने की समस्या को देखते हुए अधिकारियों को आधार की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत 32 वंचित परिवारों में 24 परिवारों के आवेदन पत्र भरकर बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। उजाला योजना के अंतर्गत पहली मई से पांच मई तक एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि उज्जवला योजना के अन्तर्गत प्राप्त 78 आवेदन पत्रों में से 26 व्यक्तियों को गैस का कनेक्शन दिया जा चुका है। बृहस्पतिवार को दस लोगों को भी कनेक्शन दिया गया। बताया गया कि शेष लोगों को भी जल्द ही संयोजन दे दिए जाएंगे।   इस मौके पर डीडीओ आरसी तिवारी, एसीएमओ रश्मि पंत, डीपीआरओ सुरेश बेनी, सीवीओ बीएस जंगपांगी, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड नहीं होने से नहीं मिल रहा लाभ  
ग्राम स्वराज योजना के तहत हुई बैठक में ग्रामीणों ने आधार कार्ड नहीं बनने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि आधार कार्ड नहीं बनने और उसमें हुई गलतियों के ठीक नहीं होने से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कविराज मौनी, कल्याण राम, राजेंद्र मौनी, दीवान सिह, दिनेश राम, प्रकाश राम, विजय मौनी आदि का कहना था कि गांव की करीब 700 की आबादी में 60 फीसदी लोगों के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि यह योजना 14 अप्रैल से लेकर 5 मई तक है। ऐसे में कैसे आधार कार्ड बनेंगे तथा कैसे ग्रामीण इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed