फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government effigy burnt in protest against lathicharge

लाठीचार्ज के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government effigy burnt in protest against lathicharge
टनकपुर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डेढ़ लेन सड़क की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस और यूकेडी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से किए गए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुलसीराम चौराहे पर पुतला दहन किया। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ा रही सरकार अब जनता का दमन करने पर उतर आई है। सरकार के इशारे पर ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया है। उनके साथ नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, भैरव जोशी, भीम सिंह, दयाल सिंह, सुभाष चंद, खालिद अंजुम, देवेंद्र सिंह, कामरान अंसारी आदि थे। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा और जिला कोऑर्डिनेटर दीपक भट्ट की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में संगठन मंत्री दिनेश रावत, बूथ अध्यक्ष कुसुम, नारायण गैंड़ा, नरेश गुप्ता, जय, रामप्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed