फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Good Yes Ray Girdhar Raj Bhoy Kansasura ...

अच्छा हां रे गिरधर राज भयो कंसासुर को...

Wed, 28 Feb 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 28 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Good Yes Ray Girdhar Raj Bhoy Kansasura ...
लोहाघाट के शिवालय मंदिर में होली का गायन करते रायनगर चौड़ी के होल्यार। - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में बैठकी और खड़ी होलियों की धूम मची हुई है। होली के गीतों में होल्यार काफी रमे हुए हैं।
विज्ञापन


लोहाघाट के मड़ गांव में होल्यार खड़ी होली के गीतों में झूम रहे हैं। भगवती मंदिर से खड़ी होली का शुभारंभ किया।

मोड़ी लक्ष्मण सिंह धामी, शंकर पांडेय, जगदीश सिंह, लक्ष्मण पुजारी, हीरा सिंह, उमेश पांडेय के नेतृत्व में होल्यारों ने अच्छा हां रे गिरधर राज भयो कंसासुर को मथुरा उड़ी गै धूम, गिरधर राज भयो कंसासुर को, भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका, भलो जनम लियो मथुरा में आदि होली गीतों से समां बांध दिया। रायनगर चौड़ी में होल्यारों ने चतुर्दशी के मौके पर शिवालय मंदिर में होली का गायन किया। होल्यार प्रकाश राय, पूरन चंद्र जोशी, नरेश चंद्र राय, देवेंद्र राय, गणेश राय आदि के निर्देशन में होली का गायन हुआ।


मीना बाजार में विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा के आवास में महिलाओं की बैठकी और पुरुषों की खड़ी होली हुई। पाटी के न्यू कालोनी में खीमानंद जोशी के नेतृत्व में हुई होली में होल्यारों ने लुटे सहर बसाय पिया तुम क्यों ना मिले रघुनंदन से, भई-भई धरम की जीत आदि होली के गीत गाए।  फोर्ती, सुंई, पुलहिंडोला, रौंसाल, पंचेश्वर, बर्दाखान, बाराकोट, देवीधुरा में भी होली की धूम मची हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed