फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Good shopping at the trade fair

व्यापारिक मेले में खूब हुई खरीददारी

Fri, 07 Apr 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 07 Apr 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
Good shopping at the trade fair
मेले के समापन पर झोड़ों का गायन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
गुमदेश के चार दिवसीय चैतोला मेला परंपरागत पस्यारा (मंगलगीत)  के साथ संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन हुए व्यापारिक मेले में लोगों ने खरीददारी की और श्रद्धालुओं ने चमू देवता के दरबार में पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश के कारण मेला काफी प्रभावित रहा। मंदिर में आए महिला व पुरुषों ने सामूहिक रूप ढुस्कों का गायन कर भगवान चमू  देवता की आराधना की। पंडित शकर दत्त पांडेय ने पूजा-अर्चना के बाद उनके साथ मंदिर के पुजारी लक्ष्मण सिंह और धामी जगत सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। व्यापारिक मेले में सामान लेकर पहुंचे  बरेली, बदायूं, लखनऊ, पीलीभीत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि स्थानों से आए व्यापारियों को बारिश के कारण निराश होना पड़ा।
विज्ञापन


व्यापारी नन्हें लाल, राम सिंह, भरत लाल, राम भरोसे आदि का कहना है कि बारिश के कारण उनका काफी सामान बच गया। मेले को शांति से संपन्न करने के लिए मेला कमेटी अध्यक्ष कुंवर सिंह प्रथोली और सचिव देव सिंह धौनी ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस,  फायरबिग्रेड, जल संस्थान और जिला प्रशासन सहित सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संरक्षक जोगा सिंह, कोषाध्यक्ष खीमराज धौनी, चंद्री  चंद, मोहन सिंह, नरसिंह धौनी, राम सिंह, मदन कलौनी, शेखर कलौनी, प्रदीप कलौनी, जगत सिंह पाटनी, विनोद धौनी, राजेंद्र धौनी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed