फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Good initiative: youth open library on their own efforts

उम्दा पहल:बैड़ाओड़ में युवाओं ने अपने दम पर खोल दिया पुस्तकालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Good initiative: youth open library on their own efforts
बैड़ाओड़ ग्राम पंचायत में युवाओं के प्रयास से खोली गई पुस्तकालय का शुभारंभ करते बीईओ रमेश राम। - फोटो : CHAMPAWAT
बाराकोट ब्लॉक के बैड़ाओड़ ग्राम पंचायत के कनियाना में युवाओं ने उम्दा पहल की है। किताबों की कमी से जूझ रहे बालक-बालिकाओं के लिए यहां के युवाओं ने आपसी सहयोग से पुस्तकालय खोला है। पुस्तकालय में 150 प्रतियोगी पुस्तकें हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बीईओ रमेश राम ने पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्होंने पुस्तकालय को दूरस्थ गांव के नौजवानों के लिए बेहद उपयोगी बताया। पुस्तकालय में प्रतियोगिताओं से संबंधित विषयों की 150 से अधिक पुस्तकें रखी गई हैं। पुस्तकालय खोलने में गांव के युवा संगठन के भास्कर विश्वकर्मा, अजय, पंकज, अशोक, ललित, होशियार विश्वकर्मा, अमितराज, मुकेश, निर्मल विश्वकर्मा, हेम विश्वकर्मा, विमल, दीपक, राहुल, संजय विश्वकर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांव में रह रहे लोगों और पलायन कर गए कुछ लोगों ने इस पहल में सहयोग किया।
विज्ञापन

इस प्रकार लोगों के सहयोग से 18000 की धनराशि एकत्र की गई और पुस्तकालय खोला गया। युवाओं ने कहा कि गांव में शिक्षा के साधन व पुस्तकों की कमी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को कुंठित कर रही थी। इसके समाधान के तौर पर यहां एक साल पूर्व पुस्तकालय खोलने का संकल्प लिया गया था। पुस्तकालय के शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत, नाटक पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा के महत्व पर आरती, पूजा, प्रेमा, वंदना, प्रियांशी, आकांक्षा, निकिता, बरखा आदि ने कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान शंकर विश्वकर्मा, रोशन विश्वकर्मा, सुरेश प्रसाद, भवान विश्वकर्मा, जगजीवन, गोविंद, विनोद विश्वकर्मा आदि थे।

बैड़ाओड़ ग्राम पंचायत में युवाओं द्वारा खोला गया पुस्तकालय।

बैड़ाओड़ ग्राम पंचायत में युवाओं द्वारा खोला गया पुस्तकालय।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed