फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   goljyu grishmotsav begins with cultural rally

पांचवें गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव का रंगारंग आगाज

Wed, 10 May 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Wed, 10 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
goljyu grishmotsav begins with cultural rally
चंपावत गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में छोलिया नृत्य करते नर्तक। - फोटो : अमर उजाला
पांचवें गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव का बुधवार को रंगारंग आगाज हो गया। उद्घाटन जिले की प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने फीता काट और दीप जलाकर किया। उन्होंने गोलज्यू देवता के चरणों पर शीश नवाया। उन्होंने आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मददगार बताया तथा राजकीय मेले का दर्जा देने के लिए प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकाली। झांकी के जरिए पहाड़ की संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया गया। जीजीआईसी की छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत पेश किए। समापन से कुछ देर पहले हुई बारिश ने आयोजन में खलल डाला।
विज्ञापन


जीजीआईसी से शुरू आकर्षक झांकी के साथ ग्रीष्मोत्सव का आगाज हुआ। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने झंडी दिखा कर झांकियों को रवाना किया। झांकी में बच्चों ने गोलज्यू, गणपति, शिव-पार्वती सहित कई देवी-देवताओं के रूप धरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा झांकी में शामिल बच्चे पहाड़ की संस्कृति को सहेजने के साथ ही जागरूकता संदेश भी दे रहे थे। झांकी में जीआईसी, जीजीआईसी, बीयरशिवा, माडर्न स्कूल, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, यूनिवर्सल इंटर कालेज और उदयन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे शामिल थे।

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा.बीसी जोशी, अशोक वर्मा और राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए महोत्सव में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, डीएम डा.अहमद इकबाल, एसपी रामचंद्र राजगुरु, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, ईओ अभिनव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि भगवत राय आदि मौजूद थे।
       
गोलज्यू मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान            
गोलज्यू मंदिर में सुबह से ही लोगों का पूजा करने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुरोहित पंडित गिरीश कलौनी, कीर्ति बल्लभ सक्टा, हरीश पांडेय और बसंत पांडेय ने गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन समेत तमाम धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान देवीलाल वर्मा, श्याम कार्की, हिम्मत कार्की और सुंदर कार्की थे। मंदिर के महंत दिनेश गोस्वामी ने आशीर्वाद दिया।
         
चरमराई यातायात व्यवस्था से बच्चे परेशान
झांकी निकलने के दौरान एनएच पर वाहन चलने से बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जीजीआईसी से गोरलचौड़ मैदान तक निकली झांकी के दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई बार जाम लगने की नौबत भी आई। दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही होने से बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
         
स्टॉल से दी गई योजनाओं की जानकारी
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के उद्घाटन के बाद जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सरकारी स्टाल और हथकरघा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। वन विभाग, विधिक साक्षरता, समाज कल्याण, उद्यान, कृषि, डेयरी, शिक्षा, बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगे हैं।

जिला शिक्षाधिकारी सत्यनारायण, डीएचओ एचसी तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा, चतुर सिंह, बची सिंह, डेयरी प्रबंधक राजेश मेहता सहित तमाम अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
         
स्मारिका का विमोचन हुआ            
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव के उद्घाटन पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। संपादक डा.बीसी जोशी ने बताया कि स्मारिका में चंपावत जिले की सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारियों को सहेजा गया है।                
बाहरी व्यापारियों को हुई जगह की किल्लत
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में बाहर से आए दुकानदार खासे मायूस दिखाई दिए। मैदान में जगह नहीं होने से इन दुकानदारों को गोरलचौड़ मैदान के गेट के बाहर दुकान लगाने को जगह दी गई है। काशीपुर, रुद्रपुर और रामनगर से आए दुकानदार मोहम्मद आरिफ, दिलशाद, अमित, मनोज और सुरेश आदि का कहना है कि वे हर साल यहां आते हैं, लेकिन इस बार उन्हें मैदान में दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी गई।

उनका कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी मैदान के बीच में खाली पड़ी जगह पर उन्हें जगह दी जानी चाहिए।
     
बच्चों को पानी और फल बांटे
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में झांकी करीब अपरान्ह दो बजे निकली। इस दौरान झांकी में बच्चों को गर्मी झेलनी पड़ी। इनकी दिक्कतों को देखते हुए व्यापार संघ और शिव सेवा संघ ने झांकी में शामिल बच्चों और लोगों को पानी और केले बांटे। आयोजन में व्यापार संघ व शिव सेवा संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, विजय पांडेय, गोविंद जोशी, राजेंद्र गड़कोटी, गौरव पांडेय, विजय वर्मा, प्रदीप कार्की, गणेश महराना ने सहयोग दिया।

        
अनदेखी से सभासदों में नाराजगी
आयोजन में अनदेखी से नगर पालिका के कई सभासदों में नाराजगी थी। सभासद दीपक तड़ागी, नरेश जोशी ने आरोप लगाया कि आयोजन समिति ने वार्ड मेंबरों की उपेक्षा की है। आयोजन को बनी किसी भी समिति में सभासदों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed