{"_id":"5ade13a94f1c1b9f098b6244","slug":"golf-route-from-golf-ground-to-gaud-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ ग्राउंड से गौड़ी पावर हाउस तक बनेगा ट्रैक रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ ग्राउंड से गौड़ी पावर हाउस तक बनेगा ट्रैक रूट
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डा.अहमद इकबाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन विकास विभाग की ओर से गोल्फ ग्राउंड से गौड़ी पावर हाउस तक लगभग चार किमी लंबे ट्रैक रूट के निर्माण किया जाएगा। सोमवार को जिला सभागार में हुई जिला योजना की समीक्षा बैठक में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कहा कि प्रस्तावित ट्रैक रूट निर्माण की कार्यदायी संस्था का चयन प्रस्तावित रूट के निरीक्षण के बाद किया जाएगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन लाख 40 हजार रुपये की लागत से खड़ंजा और पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य कार्य किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में डीएम ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं के आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से सेलाखोला में स्थित नर्सरी की भूमि का सीमांकन करने को कहा। डीएम ने जिले में अपराधों की श्रेणी तय कर अपराध के अनुसार ही अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में पीडी एचजी भट्ट ने सब्जी की दुकानों में सड़े-गले फलों, सब्जियों को बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा दुकानों में कूड़ेदान लगवाने के निर्देश नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए। बैठक में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।