{"_id":"64971e86ee828f506300fd64","slug":"goddess-darshan-closed-at-night-in-maa-purnagiri-dham-champawat-news-c-229-1-shld1009-179-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में रात को बंद हुए देवी दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम में रात को बंद हुए देवी दर्शन
Sat, 24 Jun 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के कपाट शनिवार से रात को बंद कर दिए गए हैं। शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक मुख्य मंदिर बंद रहेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि ये निर्णय भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते लिया गया है।
मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु अब रात को दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर समिति ने 26 जून से रात के दर्शन पर रोक लगाई थी लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद इस तिथि को संशोधित करते हुए दो दिन पूर्व यानी 24 जून शाम से ही लागू कर दिया गया। बताया गया कि मुख्य मंदिर में देवी दर्शन की ये व्यवस्था शारदीय नवरात्र से पूर्व तक बनी रहेगी।
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं को बरसात में असुविधा और असुरक्षा से बचाने के लिए अगले तीन महीने तक रात में दर्शन नहीं करने देने का निर्णय लिया गया है। अब श्रद्धालु सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही दर्शन कर सकेंगे।