{"_id":"657497cb5c0f3d8751020217","slug":"giving-false-information-was-costly-challan-of-rs-10-thousand-champawat-news-c-230-1-shld1025-7794-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 10 हजार का चालान
Sat, 09 Dec 2023 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 112 नंबर पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उसका 10 हजार रुपये का चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हिमांशु पंत के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और 112 टीम सर्विलांस की मदद से लोकेशन लेकर झूठी सूचना देने वाले के पास पहुंची। उक्त युवक ने अपना नाम मुकेश पंत निवासी पांडेगांव (बेड़ीनाग) बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में काॅल कर दी थी। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर उसका धारा- 83 पुलिस अधिनियम में 10 हजार का चालान किया। संवाद
विज्ञापन