फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Giving employment to youth

लघु उद्यम अपनाकर युवाओं के लिए प्रेरणा बने दीपक भट्ट 

Fri, 11 Jan 2019 11:35 PM IST
kamlesh kamlesh सुरेंद्र राज लडवाल पाटी (चंपावत)। 
सुरेंद्र राज लडवाल पाटी (चंपावत)।  Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 11 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Giving employment to youth
पाटी के गूमगांव में नमकीन तैयार करता दीपक। - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड के छोटे से गांव गूम के दीपक भट्ट अपनी उद्यमिता से युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। 24 साल की उम्र में उद्यम शुरू करने वाले इस नौजवान ने एक दशक में कामयाबी हासिल कर ली है। वह नमकीन और सोया की फैक्ट्री से न सिर्फ खुद तीन लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं, बल्कि सात अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


दीपक भट्ट ने करीब पांच साल पहले नमकीन और सोया के कारोबार में कदम रखा। इसके लिए उन्होंने यहां फैक्ट्री लगाई। क्षेत्र की पहली फैक्ट्री होने के साथ ही गुणवत्ता युक्त नमकीन से उन्हें बाजार भी खूब मिला। दीपक ब्रांड से शुरू की गई इस नमकीन ने जल्द ही कामयाबी की ऊंचाई हासिल कर ली। इस वक्त पाटी, देवीधुरा, शहरफाटक, खेतीखान, लोहाघाट, चंपावत आदि जगहों पर इस नमकीन की अच्छी मांग है।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि बाहर से आने वाली नमकीन और सोया की खूब मांग थी। इसके चलते उन्हें नमकीन और सोया की फैक्ट्री लगाने का विचार आया। बैंक से सात लाख रुपये का कर्ज लेकर उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाया और अब सात लोग नमकीन उद्योग से रोजगार पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed