{"_id":"579b8cac4f1c1bc06121faa7","slug":"given-the-fierce-unemployment-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने से भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने से भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने से भड़के
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारों को लंबे समय से बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। लोहाघाट में मोर्चे के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा का कहना था कि नवंबर 2014 से सरकार की ओर से बेरोजगारों की सुध नहीं ली गई है।
प्रदर्शन करने वालों में दीपक जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद ढेक, भाष्कर गड़कोटी, गोविंद प्रसाद आदि शामिल थे। उधर, पाटी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाटी बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील चौराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने युवा कार्यकर्ता दीपक भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और स्टेशन चौराहे तक जुलूस निकाला।
इस दौरान विक्रम नाथ गोस्वामी, बहादुर सिंह मेहता, मनोज जोषी, सोबन सिंह, कुंदन लडवाल, राहुल सिंह आदि थे।