फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Give two hundred days of employment to laborers in MNREGA

मनरेगा में मजदूरों को दो सौ दिन का रोजगार दिया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Give two hundred days of employment to laborers in MNREGA
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते ग्राम प्रान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट। मनरेगा में मजदूरों को दो सौ दिन का रोजगार देने, उनकी मजदूरी बढ़ाने और जल जीवन मिशन के तहत निर्माण योजना को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांगें पूरी न होने पर बुधवार को 12 बजे से पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, महामंत्री शिवराज बोहरा के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने बीडीओ एमसी परगांई के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा किजल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल योजना के कार्यों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाया जाय। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के तहत प्रत्येक जॉबकार्ड धारक को दो सौ दिन का रोजगार देने, उनकी दिहाड़ी 201 रुपये से बढ़ाकर 501 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में भुवन चौबे, देवेंद्र बिष्ट, महेंद्र बोहरा, गणेश बोरा, ललित मोहन जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

मंगलवार को मूनाकोट के ब्लॉक सभागार में जिला प्रधान संगठन की बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने कहा कि जल जीवन मिशन की योजना ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित करने की मांग की है। बैठक में प्रधान कुंडल महर, सरोज चंद, नवीन चंद्र कापड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed