{"_id":"6852f68ddc1fd461780645b6","slug":"give-priority-to-local-for-vocal-cdo-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125426-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फॉर वोकल को दें प्राथमिकता : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फॉर वोकल को दें प्राथमिकता : सीडीओ
Wed, 18 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में जिला सभागार में हुई जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में विभागीय अधिकारियों को लोकल फॉर वोकल को प्राथमिकता देते हुए नीति निर्माण करने को कहा गया।
सीडीओ ने वेणुका गैस एजेंसी बाजरीकोट के निवेश अनुदान दावे, बाराही टीन वर्क्स पर सरफेसी एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई और मिनी औद्योगिक आस्थान में निष्क्रय इकाइयों के भूखंड निरस्तीकरण की स्थिति पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पंकज तिवारी ने बताया कि मिनी औद्योगिक आस्थान की 11 अकार्यरत इकाइयों को भूखंड खाली करने के लिए शासकीय अधिवक्ता की संस्तुति पर विधिक नोटिस निर्गत किए जा चुके हैं। सीडीओ ने नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मिनी औद्योगिक आस्थान में उपलब्ध खाली भूखंडों का आवंटन स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान मां पूर्णागिरी विश्वविद्यालय मुड़ियानी की ओर से रतवा तोक क्षेत्र में भू कटाव की समस्या, होटल प्रिया, छतार पुनेठी के अनुरोध और मैसर्स सूरज मार्बल उद्योग की प्लॉट हस्तांतरण की मांग भी रखी गई। यहां प्रबंधक सुमेधा पंत, परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल आदि मौजूद रहे।