फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Give Our District

अपने जिले को दो अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Give Our District
चंपावत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन गिव अवर डिस्ट्रिक्ट (अपने जिले को दो) अभियान चलाएगा। इसका शुभारंभ करते हुए डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने लोगों को प्रेरित करने के लिए एक वीडियो जारी किया है। सोमवार को ज्वाइन द गॉड (गिव अवर डिस्ट्रिक्ट) नाम से जारी इस एक मिनट के वीडियो में लोगों से छह बातों का संकल्प लेने की अपील की गई है। कुमाऊंनी, हिंदी, अंग्रेजी भाषा में बने इस वीडियो में डीएम पांडेय ने सामाजिक दूरी, होम क्वारंटीन, लोगों को जागरूक करने, जरूरी सामग्रियों को उचित दाम पर बिक्री करने, कोरोना से जंग में सावधानी बरतने, कोरोना की चेन तोड़ने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत आम लोगों को भी इन्हीं छह संकल्पों की शपथ दिलाई जाएगी। इस वीडियो को केबल टीवी के जरिए भी जिले में प्रसारित किया जा रहा है। इससे पूर्व भी मार्च के अंतिम सप्ताह में डीएम ने 3.49 मिनट का एक वीडियो जारी कर कोरोना के खिलाफ लोगों को सजग किया था।
विज्ञापन

घर-घर जाकर होगा खांसी, जुकाम के पीड़ितों का सर्वेक्षण
चंपावत। जिले के गांवों में अब घर-घर जाकर खांसी जुकाम से पीड़ित मरीजों का सर्वेक्षण किया जाएगा। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा चिकित्सा टीम और राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान खांसी जुकाम आदि से पीड़ितों को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed