फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Give employment or leave the throne.

रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Give employment or leave the throne.
चंपावत जिला मुख्यालय में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। बेरोजगारों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बापू की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो के नारे लगाए। कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े तीन साल में बेरोजगारों की उम्मीद पर पानी फेरा है। इसी तरह महंगाई का ग्राफ बढ़ने से आम लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

चंपावत में चेयरमैन विजय वर्मा, जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी और सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी नेतृत्व में बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, विनोद बड़ेला, नरेश जोशी, मयूख चौधरी, विकास साह, तरुण वर्मा, अभिषेक गंगोला, राजेश जोशी, नीरज पांडेय, प्रकाश बोहरा, नाथ सिंह, आयुष ओली, प्रकाश आदि ने धरना दिया। इससे पूर्व शुक्रवार रात को भी कार्यकर्ताओं ने शंख, घंटे-घड़ियाल बजा विरोध जताया। बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष उमेद सिंह बिष्ट, महेश अधिकारी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि दिवान सिंह बिष्ट, नारायण राम आर्या, लक्ष्मीदत्त, गोविंद लाल वर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, नवीन कुमार, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, सुनील टम्टा, अमित टम्टा, दिवान राम, पंकज कुमार, कैलाश राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed