फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gitanjali Seva Samiti came forward to help the children facing financial crisis

आर्थिक संकट जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए आगे आई गीतांजलि सेवा समिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gitanjali Seva Samiti came forward to help the children facing financial crisis
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना से पिता की मौत और मां की दोनों किडनियां खराब होने से गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे बच्चों की सोशल मीडिया में गुहार सुनकर गीतांजलि सेवा समिति ने पीड़ित परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

विकासखंड बाराकोट के मिरतोली गांव निवासी दिनेश चंद्र (39) का करीब 15 दिन पूर्व कोरोना से निधन हो गया था। इससे पूर्व से ही दिनेश की पत्नी दीपा देवी की दोनों किडनियां खराब हो गई थी, जिसका उपचार हल्द्वानी से चल रहा है। पिता की मौत और मां की दोनों किडनियां खराब होने के कारण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे दिनेश के अनाथ बच्चों ने सोशल मीडिया में मदद की गुहार लगाई। गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने पीड़ित परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सतीश ने पीड़ित के लोहाघाट मीनाबाजार स्थित आवास में जाकर बच्चों को आर्थिक मदद करने के साथ राशन की व्यवस्था की। सतीश का कहना है कि पूर्व में जब दीपा की किडनियां खराब होने की उन्हें सूचना मिली थी, उस दौरान भी उनके द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी। सतीश का कहना है कि गीतांजलि समिति भविष्य में भी इन बच्चों के लिए सहारा बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed