फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girls will be motivated to study, play and creative activities

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girls will be motivated to study, play and creative activities
बगौटी गांव में महिलाओं को अपराजिता की शपथ दिलाते सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत नेपाल सीमा से लगे बगौटी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया गया। इस मौके पर बालिकाओं को पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने में गांव की महिलाओं से सहयोगी माहौल बनाने में बढ़चढ़ कर शिरकत करने का आह्वान किया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पांडेय ने बगौटी निवासी शहीद हरीश सिंह पुजारी की मूर्ति के समक्ष महिलाओं को अपराजिता की शपथ दिलाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर 39 लोगों ने शपथ पत्र भी भरे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को पढ़ाई, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की नसीहत दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रही नशाखोरी की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए नियमित रूप से मुहिम चलाने का एलान किया गया। बाइकर्स को नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंपा देवी, दुर्गा देवी, देवकी देवी, लता पांडेय राधा देवी, तनुजा जोशी, मंजू, लक्ष्मी देवी, दीनानाथ, जोगियानी देवी, जानकी, कमला देवी, शांति देवी, सरस्वती देवी, खीमा देवी, गीता पांडेय, भागा देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, माया देवी, पुष्पा देवी, मोहनी देवी, चंचला देवी, रेखा देवी, विमला देवी, इंद्रा देवी, योग्यता देवी, सतीश पांडेय, शंकरदत्त, बसंत बल्लभ, भुवन चंद्र, डिकर सिंह, लक्ष्मी दत्त, ललित मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 सीपीटी 09पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed