{"_id":"673241bfa2eb07b4740d3d13","slug":"girl-students-made-canters-cabin-dl-will-suspended-champawat-news-c-229-1-shld1026-115491-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कैंटर के केबिन में बैठाईं छात्राएं, डीएल होगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कैंटर के केबिन में बैठाईं छात्राएं, डीएल होगा निलंबित
Mon, 11 Nov 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। अल्मोड़ा के मरचूला में हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती से चेकिंग अभियान चलाए हुए है। एनएच पर नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोडिंग की जा रही थी। सोमवार को एसआई यातायात चंपावत-टनपकुर एनएच पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक कैंटर वाहन में क्षमता से अधिक विद्यार्थी बैठे मिले। कैंटर के पीछे और चालक सीट पर आठ से अधिक स्कूली बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों को तुरंत उतारकर उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें हिदायत दी गई कि इस तरह से वाहन में न बैठें। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर उसका डीएल निलंबित करने की संस्तुति की है।
पुलिस ने बच्चों से कहा कि अगर कोई क्षमता से अधिक लोगों को बैठाए तो उसे रोकें। ओवरलोडिंग से बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों को उतारकर पैदल जीआईसी धौन भेजा गया। सभी विद्यार्थी बनलेख से जीआईसी धौन करीब तीन किमी पढ़ने जाते हैं।
कोट
- ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय गणपति, एसपी