फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girl student dies after falling from hill in Devidhura area

Champawat News: देवीधुरा क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर छात्रा की मौत

Fri, 01 Mar 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Girl student dies after falling from hill in Devidhura area
चंपावत। जिले के देवीधुरा क्षेत्र में मां के साथ जानवरों के लिए चारा लाने गई बीए की छात्रा की पैर फिसलने से पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पाटी ब्लॉक के पखोटी निवासी नेहा चम्याल (21) पुत्री दिनेश चम्याल अपनी मां के साथ जानवरों के लिए चारा लाने जंगल गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पाटी ब्लॉक में बीते चार दिनों में पहाड़ी से गिरने से यह दूसरी मौत है। बुधवार को एक युवक की रीठा साहिब क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई थी। मृतक छात्रा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। वह देवीधुरा डिग्री कालेज की छात्रा थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed