फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girl scorched due to fire in Naumana village

नौमाना गांव में आग की चपेट से झुलसी बालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Girl scorched due to fire in Naumana village
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के नौमाना गांव में घास के लुट्टे पर लगी आग को बुझाते समय एक छात्रा आंशिक रूप से झुलस गई। छात्रा को इलाज के लिए लोहाघाट स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रविवार को नौमाना गांव के घैड़ नामक स्थान पर कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग ने घास के लुट्टे को अपनी चपेट पर ले लिया। ग्राम प्रधान संजय जोशी ने बताया कि खीमानंद जोशी और अन्य लोगों ने घास के लुट्टे में आग लगने की ग्रामीणों को दे दी। ग्रामीण मौके पर जाकर आग बुझा रहे थे। मौके पर मौजूद गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा दीपा पुत्री खीमानंद भी ग्रामीणों के साथ आग बुझा रही थी। इसी दौरान आग की चपेट में आने से दीपा आंशिक रूप से झुलस गई। दीपा को लोहाघाट के एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भुवन जोशी, भवानी दत्त जोशी, प्रयाग जोशी, हरिनंदन जोशी, दुर्गादत्त जोशी, ललित जोशी, मनोज जोशी, खिलानंद जोशी, संजय दत्त, विजय जोशी आदि के सहयोग से आग बुझाई। ग्रामीणों ने आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने की मांग की। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed