{"_id":"64650d34e8712ca95803b6b6","slug":"girl-murdered-by-strangulation-in-chowki-village-of-champawat-champawat-news-c-8-1-143181-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत के चौकी गांव में गला घोंटकर युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत के चौकी गांव में गला घोंटकर युवती की हत्या
Wed, 17 May 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के चौकी गांव की मृतक युवती बबीता विश्वकर्मा। (फाइल फोटो)
- फोटो : नैनीताल हाईकोर्ट
चंपावत। चंपावत के चौकी गांव में अनुसूचित जाति वर्ग की एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का पुलिस ने खुलासा तो नहीं किया लेकिन सूत्र बताते हैं कि प्रेम प्रसंग की वजह से हत्या होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक कथावाचक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अलबत्ता हत्यारोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पोस्टमार्टम के बाद युवती का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चंपावत से चार किलोमीटर दूर चौकी गांव की बबीता विश्वकर्मा (22) पुत्री सुरेश राम का शव बुधवार सुबह चौकी सड़क से 20 मीटर दूर जंगल में दिखने से दहशत फैल गई। आननफानन ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर बोहरा को दी। बीएससी पास बबीता एक साल पहले तक पंजाब में निजी स्कूल में पढ़ाती थी और चौकी गांव में वह ट्यूशन करती थी। बबीता मंगलवार सुबह घर से निकली लेकिन रात तक घर नहीं लौटी।
चिंतित परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह सैर करने निकलने कुछ युवकों ने सड़क किनारे वीरान जगह पर एक शव पड़ा देखा। सूचना पर एसपी देवेंद्र पींचा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर कथावाचक गौरव पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और एससीएसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की शादी इसी वर्ष नेपाल में हुई थी। सीओ बीसी पंत मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस मामले में दो-तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर से पूछताछ कर रही है।
कोट
युवती की हत्या के आरोपी को 24 घंटे में दबोच लिया जाएगा। ऐसा लगता है कि किसी कपड़े से गला घोंटकर युवती की जान ली गई है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है लेकिन प्रथमदृटया मामला प्रेम प्रसंग का होने के संकेत मिल रहे हैं। - देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
इनसेट
चंपावत जिले में 2023 में हुई हत्याएं
28 जनवरी : भोजीपुरा की एक युवती को मार कर रेलवे ट्रेक के पास की पुलिया में फेंका गया।
17 जनवरी : पाटी में बारात में पिटाई से पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह पाटनी की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा।
5 मार्च : बाराकोट के सिमलटुकरा में ग्रामीण मदन सिंह की हत्या।
14 मार्च : टनकपुर के बिचई गांव में बुजुर्ग भागीरथी देवी की हत्या।
अप्रैल : टनकपुर के बिचई के पास एक युवक का सड़ागला शव बरामद, हत्या का अंदेशा।
17 मई : चंपावत के चौकी गांव में दलित युवती की हत्या।
बाॅक्स
चौकी गांव में सात साल पहले भी हुई थी हत्या
चंपावत। चौकी गांव में सात साल पहले भी एक हत्या हुई थी। मार्च 2016 में रिटायर्ड कैप्टन बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी को तीन स्थानीय लोगों ने मार डाला। इसके अलावा तीन अन्य लोग जख्मी हुए। बाद में हत्या के आरोप में तीनों आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई।