{"_id":"654fb6762f5317f0a90eff37","slug":"gift-parking-with-capacity-of-72-vehicles-will-start-in-champawat-this-month-champawat-news-c-229-1-shld1009-3310-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात : चंपावत में इसी माह शुरू हो जाएगी 72 वाहनों की क्षमता की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात : चंपावत में इसी माह शुरू हो जाएगी 72 वाहनों की क्षमता की पार्किंग
Sat, 11 Nov 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत का बहुमंजिला पार्किंग। संवाद
चंपावत। जिले को दिवाली की सौगात मिल गई है। जिला मुख्यालय में पहला बहुमंजिला पार्किंग स्थल पूरा होने के बाद अब एक माह के भीतर शुरू हो जाएगा। 3.20 करोड़ रुपये से 72 वाहनों की क्षमता के इस पार्किंग का काम पूरा हो गया है। नवंबर अंतिम सप्ताह में पार्किंग को जिला विकास प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। पार्किंग शुरू होने से शहर को जाम से निजात मिलेगी।
चंपावत जिले में आबादी और शहर के विस्तार के साथ वाहनों में इजाफा हुआ है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चंपावत में सैलानी से लेकर आम लोग रोडवेज स्टेशन से लेकर सड़क किनारे तक वाहन खड़ा करने को मजबूर होते हैं।
17 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई कायदे की जगह नहीं होने से परेशानी होती है। अब इससे निजात मिल जाएगी। डीएम नवनीत पांडे का कहना है कि पार्किंग स्थल को एक माह के भीतर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बन रहे पांच और पार्किंग स्थल
चंपावत। चंपावत जिले में पहला बहुमंजिला पार्किंग स्थल इसी माह हस्तांतरित हो जाएगा। इसके अलावा जिले में पांच अन्य पार्किंग स्थल निर्माणाधीन हैं। 722.29 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इन पार्किंग स्थलों में 302 वाहन पार्क हो जाएंगे।
कोट
चंपावत का पहला बहुमंजिला पार्किंग का 99 प्रतिशत काम पूरा हो गया। इस माह के अंत में पार्किंग स्थल जिला विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। - बीएम आर्या, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत।