फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GIC will run colleges Modi

जीआईसी में चलेगा अमोड़ी डिग्री कॉलेज

Wed, 20 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 20 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
GIC will run colleges Modi
जीआईसी में चलेगा अमोड़ी डिग्री कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
अमोड़ी में चंपावत जिले का 6वां डिग्री कॉलेज इसी शिक्षा सत्र से संचालित होगा। बुधवार से अमोड़ी से प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन 20 फार्म बिके।
विज्ञापन


लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा और देवीधुरा के बाद अब अमोड़ी में भी राजकीय महाविद्यालय अस्तित्व में आ गया है। शिक्षा सत्र 2016-17 से यह कॉलेज शुरू हो जाएगा। प्रवेश फार्म की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए टनकपुर राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता डा.एमएस चौहान को अमोड़ी भेजा गया है। प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि कॉलेज के भवन का निर्माण होने तक डिग्री कॉलेज की कक्षाएं जीआईसी के तीन कमरों में चलेगी। भवन के लिए कांडा में 41.5 नाली भूमि तय की गई है।
विज्ञापन


दीपक बोहरा, पानदेव भट्ट, जगदीश शर्मा, भीम सिंह, किशन सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज के खुलने से खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, वैला, पचनई, दुधौरी, छतकोट, कोट अमोड़ी, डोला कांडा, घुरचम, पाली, चल्थी, सिलाड़, सूखीढांग, नौलापानी, झालाकुड़ी सहित 12 गांवों के विद्यार्थियों को घर के पास पढ़ाई का मौका मिलेगा। खासकर लड़कियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed