{"_id":"655b9392f61a583ae5088706","slug":"ghanshyam-of-pachnai-injured-in-road-accident-in-maharashtra-champawat-news-c-229-1-shld1009-3464-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में पचनई का घनश्याम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में पचनई का घनश्याम घायल
Mon, 20 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ गांव पचनई निवासी घनश्याम सिंह (21) महाराष्ट्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। उसका वहीं के एक निजी अस्पताल में इजाज चल रहा है। घनश्याम के पिता मिलाप सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात को महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया कि वह लंबे समय से वहां होटल में नौकरी कर रहा है। वह अपने दोस्त के साथ अपने कमरे से होटल में खाना खाने स्कूटी से जा रहा था कि उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन