फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gaushala caught fire due to rocket, calf dies, scorched cow

राकेट की आग से गौशाला खाक, बछड़े की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gaushala caught fire due to rocket, calf dies, scorched cow
चंपावत के खर्ककार्की में आग में खाक हुई गौशाला के बिखरे टिन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नगर से लगे खर्ककार्की क्षेत्र में राकेट की आग से एक गोशाला जल गई। आग की चपेट में आने से बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाय बुरी तरह से झुलस गई। रात के वक्त हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से आवासीय भवन को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। पीड़ित के अनुसार हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खर्ककार्की के दीपक कुमार और रमेश कुमार की गोशाला में रविवार की रात करीब आठ बजे आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना उन्हें दे दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तब तक आग विकाराल रूप ले चुकी थी। देखते ही देखते आग ने पास के ही भवन को चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गौशाला जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आने से बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, गाय काफी झुलसी हुई है। आग लगने से गौशाला के नजदीक भवन को भी आंशिक नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed