फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gaura Mahotsav

गौरा महोत्सव:गायन और नृत्य कर रहे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gaura Mahotsav
लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग में जोशी भवन में मां गौरा की पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत, लोहाघाट में गौरा महोत्सव की धूम मची है। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल, जिंडी, लुपड़ा, नरसों, सुनकुरी, कुरी, निडिल, सुंई, फोर्ती आदि गांव में गौरों का गायन शुरू हो गया है। जिंडी गांव में महोत्सव के दूसरे दिन निवर्तमान ग्राम प्रधान मदन कलौनी की अध्यक्षता और कल्याण चंद के संचालन में हुए महोत्सव में सुबह प्रभाती कार्य के बाद अठौली का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

पुरुषों ने गौरा, धूमारी, चाली का गायन और नृत्य किया। गौरा गायन में महाभारत के भीम सिंह योद्धा रिस रिसाना, शेर का पछिल पडन लाग्या, आयो मेर हाथ शेर को काल, शेर का भीम सिंह पड़ गया पछिल और चाली में भीम सिंह मन खुशी भ्यान, हाथ जोड़ी पांव पड्यूना, शिवजी बोलन लाग्या मन इच्छा वरदान मांग आदि गीतों का गायन किया गया। महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर मांगलिक गीत, झोड़े, चांचरी गाए।
विज्ञापन

इधर फोर्ती में नंदा बगौली, ईश्वरी बगौली, माधवी बगौली, निर्मला बगौली, गीता देवी, पुष्पा बगौली ने गौरा गायन किया। द्यान होया भूमि देवा, त्युंदर देवा, कैल बकरिया देवा, ऋषेश्वर देवा, भगवती, भल करिया हमर आदि गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंई चौबे गांव में गोविंद देवी, कमला चौबे, कलावती चौबे, अमिता चौबे, पूजा चौबे, सुनीता, गंगा देवी, पुष्पा देवी ने ल्याओ-ल्याओ बेटियो हो धतुरी फूल, फूल न हो तो पाती तोड़ लाओआदि का गायन हुआ। डिग्री कॉलेज मार्ग पर ग्राम विकास अधिकारी हेमा जोशी के आवास में भी गायन किया गया।
चंपावत में गौरा महेश पर्व की धूम मची
चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों में सातूं-आठूं और गौरा महेश पर्व की धूम मची हुई है। पर्व के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अद्भुद संयोग होने के कारण महिलाओं की ओर से कठिन व्रत करने के साथ गौरा महेश की स्तुति में गीतों का गायन किया जा रहा है।

खड़ी बाजार, ग्यालीसिरान, मादली, त्यारकूड़ा, छतार, पुनेठी आदि स्थानों में गौरा महेश पर्व की धूम मची रही।

लोहाघाट के सुंई गांव में अनाजों से माँ गौरा की मूर्ति बनातीं महिलाएं।

लोहाघाट के सुंई गांव में अनाजों से माँ गौरा की मूर्ति बनातीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट के जिंडी गांव में मां गौरा की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।

नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट के जिंडी गांव में मां गौरा की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

चंपावत के ग्यालीसिरान में गौरा महेश की आराधना करतीं महिलाएं।

चंपावत के ग्यालीसिरान में गौरा महेश की आराधना करतीं महिलाएं।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed