फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gas even after waiting, many people returned disappointed

इंतजार के बाद भी नहीं मिली गैस, मायूस होकर लौटे कई लोग

Sat, 19 Aug 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 19 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gas even after waiting, many people returned disappointed
लोहाघाट गैस एजेंसी में गैस भरवाने के लिए लाईन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र  में रसोई गैस सिलेंडरों का संकट थम नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में लोग गैस के लिए तड़के चार बजे से ही लाइन लगाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग बिना गैस के ही मायूस होकर लौट रहे हैं। लोहाघाट गैस एजेंसी में 2 हजार सिलेंडरों का बैकलॉग है। 
विज्ञापन


शनिवार को गैस एजेंसी में सिलेंडरों की दो गाड़ियां आई। इसमें एक गाड़ी से एजेंसी में आपूर्ति की गई। जबकि दूसरी गाड़ी से पाटन क्षेत्र में रसोई गैस के सिलेंडर बांटे गए। शीघ्र ही सिलेंडर खत्म होने से बड़ी संख्या में लोग मायूस होकर लौट गए। काफी लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। गैस गोदाम प्रभारी गिरीश चंद्र आर्या ने बताया कि एजेंसी में 2 हजार गैस सिलेंडरों का बैकलॉग है। 
विज्ञापन


जुलाई में एजेंसी में प्लांट से सिलेंडरों की पांच गाड़ियां गैस कम आई। जबकि इस माह के 19 दिनों में रसोई गैस के सिलेंडरों की 25 गाड़ियों के सापेक्ष मात्र 15 गाड़ियां आई है। बताया कि अगस्त में भिंगराड़ा, मडलक, पाटन, जनकांडे, धूनाघाट आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ही गैस बंट पाई है। जबकि किमतोली, गंगनौला, चौकड़ी, खालगढ़, पुल्ला, चमदेवल, गल्लागांव, गलचौड़ा, सुंई, बाराकोट, पोखरखाल, काकड़, बर्दाखान, बैडा, कामाजूला, पाटी, पोखरी, खेतीखान, शिलिंग, ढेरनाथ, कर्णकरायत, चौमला,  रौंसाल, चौमेल, मरोडाखान,  रीठासाहिब, खीड़ी, विविल आदि क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति नहीं की जा सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed