{"_id":"5a1c43464f1c1b70548bfef4","slug":"garg-s-child-players-decided-not-to-go-into-drug-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गागर के बाल खिलाड़ियों ने लिया नशा न करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गागर के बाल खिलाड़ियों ने लिया नशा न करने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मैदान में नशा न करने का संकल्प लेते गागर के बाल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां गोरलचौड़ मैदान में चल रहे खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान पाटी क्षेत्र के दूरस्थ गांव गागर के बाल खिलाड़ियों ने जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत बाल खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने के संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन
अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और गागर स्कूल के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक खड़क सिंह बोहरा ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि नशे की बुरी संगति से बच्चों और युवाओं की कौशलताओं और प्रतिभा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस कारण वह अपनी शक्तियों का भरपूर प्रदर्शन करने में अक्षम रह जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, जय किशन, जितेंद्र वर्मा, कृष्ण राम, नेत्र सिंह, पूरन वर्मा, मुकेश वर्मा, प्रदीप बोहरा, मयंक, अनंत, बादल, अमित, धीरज, गौरव, संदीप, नचिकेता, रोहित, कमल किशोर, किशोर पंगरिया, हरीश पांडेय, पुष्कर शर्मा, नवीन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन