फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ganesh Dutt Choubey imposed five kg of cauliflower

गणेश दत्त चौबे ने उगाई पांच किलो की फूल गोभी

Tue, 05 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 05 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Dutt Choubey imposed five kg of cauliflower
गणेश दत्त चौबे ने उगाई पांच किलो की फूल गोभी - फोटो : अमर उजाला

 सुंई पऊ सात खाल के गणेश दत्त चौबे अपने मेहनत के बल पर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उनके खेत में पांच  किलो वजनी फूल गोभी लगी हुई है। वह फूल गोभी, बंद गोभी के अलावा शिमला मिर्च, बैगन और टमाटर का भी उत्पादन करते हैं। इन्हें 10 नाली भूमि गर्वमेंट ग्रांट से मिली है। जिसमें यह गधेरे से पंप के जरिए पानी लाकर  सब्जी का उत्पादन करने के अलावा दूध का भी उत्पादन कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस कार्य  में इनकी पत्नी तुलसी देवी, बेटी दीपा और दिनेश भी हाथ बंटाते हैं। उनका कहना है कि वह प्रतिवर्ष एक लाख रुपये तक की सब्जी बेच लेते हैं। लेकिन  बाजारों में जैविक और अजैविक सब्जियों के दामों में कोई अंतर न होने से  उन्हें मेहनत का उतना प्रतिफल नहीं मिल पाता है। 
विज्ञापन



महेश डिक्टिया ने स्वयं तैयार किया जैविक कीटनाशक
10 वर्षों से जैविक सब्जियों का उत्पादन कर रहे खेतीखान तपनीपाल के महेश चंद्र डिक्टिया का कहना है कि वह जैविक विधि से कीटनाशक दवा तैयार कर उसका उपयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक लीटर गोमूत्र में 200 ग्राम बिच्छू घास, 100 ग्राम तिमूर के दाने दो हफ्ते तक सड़ने के लिए रख दिए, उसके बाद छानकर एक लीटर दवा में 15 लीटर पानी मिलाकर छिड़काव करते हैं। इसी प्रकार उन्होंने 200 ग्राम तुलसी के पत्ते, 200  ग्राम तंबाकू के पत्ते, 200 ग्राम लहसुन, 10 लीटर पानी में पकाकर उसे आधा रहने के बाद एक लीटर दवा में 15 लीटर पानी से छिड़काव किया जाता है। यह दवा काफी प्रभावी है, इससे सब्जी पौधों में फफूंदी, काले धब्बे आदि  रोग नहीं लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed