{"_id":"6581cbbaf152c5afbd059e38","slug":"galla-vendors-will-stop-ration-distribution-from-january-1-and-go-on-strike-champawat-news-c-229-1-shld1009-4111-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक जनवरी से राशन वितरण बंद कर हड़ताल पर जाएंगे गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक जनवरी से राशन वितरण बंद कर हड़ताल पर जाएंगे गल्ला विक्रेता
Tue, 19 Dec 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला इकाई ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एक जनवरी से राशन वितरण बंद कर हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इस संबंध में संगठन की जिला इकाई ने तीन सूत्री मांग को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कई वर्षो से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ओर से मानदेय दिए जाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा कोरोना काल में वितरित किए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की लंबित धनराशि का भुगतान भी नहीं हुआ है।
उन्होंने मानदेय का प्रस्ताव तैयार होने की अवधि तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का वर्तमान में लाभांश समेत अन्य मांगों के लिए राशन वितरण बंद कर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। फेडरेशन जिलाध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में पूरन सिंह, पंकज साह, पान सिंह, हीराबल्लभ, एमएस महर, हरी दत्त, गोविंद सिंह, मोहन, रमेश चंद्र आदि गल्ला विक्रेता शामिल रहे। संवाद