फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gajraj is plaguing the cultivators in Bamanpuri

बमनपुरी में काश्तकारों की नाक में दम कर रहे गजराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gajraj is plaguing the cultivators in Bamanpuri
बमनपुरी में हाथियों द्वारा बर्बाद धान की फसल। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी गांव में पिछले तीन दिनों से हाथियों ने आतंक मचाया है। हाथियों के झुंड ने पांच बीघा क्षेत्र में धान की फसल बर्बाद कर दी है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाथियों ने शुक्रवार रात बमनपुरी के राजेंद्र सिंह कठैत की करीब पांच बीघा खेत पर खड़ी धान की फसल को नष्ट कर दिया। ग्राम प्रधान भावना नेगी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दस से 12 हाथी रात के वक्त गांव में दस्तक दे रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने के साथ ही पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बड़ोली में तेंदुए की दहशत
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के बड़ोली गांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ आबादी वाले इलाकों में रात को आ रहा है। इस कारण गोशाला में बंधे जानवरों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed