फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fury for not taking action in the case of indecency with hope

आशा के साथ अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने से रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fury for not taking action in the case of indecency with hope
पाटी की आशा वर्कर्स के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में लोहाघाट में प्रदर्शन करती आशा वर्कर्स। - फोटो : LOHAGHAT
अभद्रता पर आशाआें ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों से आईं आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। आशा कार्यकर्ता संगठन ने पाटी ब्लाक की एक आशा कार्यकर्ता के साथ हुई अभद्रता के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। आशाओं ने दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को आशा कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों से आईं आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी लोहाघाट परिसर में प्रदर्शन किया।

आक्रोशित आशाओं ने आरोप लगाया कि कोरोना ड्यूटी को लेकर पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी, चिकित्सक डॉ. आभाष सिंह आदि ने विकासखंड पाटी में आशा वर्कर्स ज्योति उपाध्याय के साथ अभद्रता की है। प्रशासनिक अभद्रता के चलते वो तनाव में आ गई है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारियों का तबादला किया जाना चाहिए। इस मौके पर रीता सिंह, पदमा प्रथोली, सुनीता देवी, रेखा पुजारी, कमला मेहरा, मंजू राय, लता वर्मा, पार्वती देवी, लक्ष्मी जोशी, सरस्वती देवी, रीना सिंह, हेमा जोशी, विनीता पांडेय, गीता गिरी, शांति देवी, रेखा जोशी, बबीता भट्ट, गीता पंत, ममता जोशी, माहेश्वरी देवी, रेखा देवी, आशा सामंत, कुसुम बोहरा, लक्ष्मी गहतोड़ी, माला देवी, रेखा कुंवर, मंजू देवी, विद्या मनराल, कमला देवी, मंजू देवी, रीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फोटो 27 एलएचजी 01 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed