फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Function postponed.

रामनवमी में 108 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम स्थगित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Function postponed.
बाराकोट में आयोजित होने वाले कन्या पूजन को लेकर चर्चा करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
कोरोना संक्रमण का खतरा अब धार्मिक अनुष्ठानों पर पड़ना शुरू हो गया है। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने राम नवमी के दिन आयोजित होने वाला 108 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाराकोट स्थित मां भगवती मंदिर लड़ीधूरा में नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता एवं रमेश चंद्र जोशी के संचालन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी को आयोजित होने वाला 108 कन्याओं का पूजन कोरोना संक्रमण को देखते हुए नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि विगत कई वर्षों से समाज में सामाजिक समरसता, भाईचारा और समस्त क्षेत्र की खुशहाली के लिए मां भगवती के सभी 108 रूपों की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने के उद्देश्य से चैत्र नवरात्रि की रामनवमी को 108 कन्याओं का पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता था। इस वर्ष कोरोना को देखते हुए आयोजन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों के लिए इतनी बड़ी संख्या में छोटी कन्याओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता इसलिए रामनवमी को क्षेत्रीय जनता की सुख-समृद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ के साथ 108 दिए जला कर मां भगवती को प्रसन्न करने का सांकेतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में मंदिर के मुख्य पुजारी मदन जोशी, नारायण दत्त जोशी, परमानंद जोशी, रणजीत सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed