फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fruits distributed to patients on completion of three years of state government

Champawat News: प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मरीजों को बांटे फल

Tue, 03 Jun 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Jun 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fruits distributed to patients on completion of three years of state government
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता।स्रोत भाजपा
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को तीन साल पूरे होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके सुखमय जीवन और दीर्घायु की प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि सीएम धामी के तीन साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। प्रदेश निरंतर उन्नति कर रहा है। बाद में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। वहां दायित्वधारी श्याम नारायण, सीएम नोडल अधिकारी सुभाष चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट में मरीजों को फल वितरित किए। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सुभाष बगौली, सचिन जोशी, चंद्रशेखर बगौली, कैलाश पांडेय, सूरज कुमार, अर्जुन मेहरा आदि थे। बाराकोट में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा के नेतृत्व में मां लड़ीधूरा मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। वहां दरवान सिंह मेहता, योगेश जोशी, दीपेंद्र अधिकारी, सोनू अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन



टनकपुर में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया और उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। शाम के समय बालाजी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, वरिष्ठ भाजपाई रोहिताश अग्रवाल, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश चंद्र कालोनी, अशोक पाल, विनोद गड़कोटी, मोहन सिंह, रवि प्रजापति आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed