फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Frontier Haram, Chami, Ritakhal arrived agriculture Rath

सीमांत हरम, चामी, रीठाखाल पहुंचे कृषि रथ

Sat, 09 May 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत Updated Sat, 09 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Frontier Haram, Chami, Ritakhal arrived agriculture Rath
कृषक महोत्सव के तहत ‘सरकार किसान के द्वार’ कार्यक्रम में के तहत शुक्रवार को कृषि रथ हरम, चामी और रीठाखाल पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डा.जेपी यादव के नेतृत्व में सीमांत हरम में पहुंचे पहले रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक तौर तरीकों से खेती किए जाने के टिप्स दिए गए। जबकि डीएचओ डा.एचसी तिवारी के नेतृत्व में दूसरा किसान रथ चामी गांव पहुुंचा।
विज्ञापन


यहां ग्राम प्रधान तनुजा महर की अध्यक्षता तथा हरिओम साह के संचालन में आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक जानकारियां दी गई।  डा.राजेश मलिक, मत्स्य निरीक्षक रमेश चलाल ने भी विचार रखे। जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आरके आजाद के नेतृत्व में तीसरा रथ रीठाखाल गांव पहुंचा।
विज्ञापन


डा.बीके सिंह, डा.एसपी सिंह, वीएस डा.जीएस बिष्ट ने पशुपालन, मत्स्य पालन तथा खेती से पूर्व मिट्टी की जांच कराने के तौर तरीके बताए। प्रभारी टीएन सिंह, डीएस नयाल, वीर सिंह सैनी, ने भी किसानों को जानकारियां दी। इस अवसर पर पीएलवी कर्म सिंह बोहरा ने लोगों को कानूनी जानकारियां भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के उद्यान और कृषि मंत्री डा.हरक सिंह रावत 13 मई को कोलीढेक में हुई किसान गोष्ठी में भाग लेंगे। डीएचओ डा.एचसी तिवारी के अनुसार पहली बार आ रहे उद्यान मंत्री खतेड़ा स्थित राजकीय उद्यान का भी निरीक्षण करने के बाद वह मुडियानी के कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण करेंगे। बाद में वह अधिकारियों की बैठक में भग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed