फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   From Nepal to Delhi bus service

नेपाल से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

Thu, 28 Jan 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 28 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
From Nepal to Delhi bus service

भारत की तर्ज पर अब नेपाल ने भी महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को नेपाल यातायात राष्ट्र महासंघ अध्यक्ष दिनेश भंडारी और महेंद्रनगर महाकाली यातायात समिति अध्यक्ष नवीन भट्ट ने नेपाली बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम महेंद्रनगर से दिल्ली के लिए नेपाली बस सेवा शुरू कर दी गई है। नेपाल से दिल्ली के लिए 37 सवारियों को लेकर बस संख्या ना 5 ख 5100 रवाना हुई। इस मौके पर नेपाल यातायात राष्ट्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि भारत ने दिल्ली से महेंद्रनगर के लिए बस सेवा शुरू कर बेहतरीन कार्य किया है, इससे दोनों राष्ट्रों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। महाकाली यातायात समिति अध्यक्ष नवीन भट्ट ने कहा कि अब नेपाली यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


भारतीय तांगा चालकों की लूटपाट और प्राइवेट वाहन स्वामियों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। बस चालक हर्क बोहरा ने बताया कि बस 37 सीटर है, पहले दिन ही पूरी सीटें फुल हो गई थीं। भारतीय मुद्रा में किराया 570 रुपये है। यात्रियों को बस में निशुल्क एक पानी की बोतल और फ्रूटी दी जा रही है। बता दें कि 26 दिसंबर 2015 को भारत ने साहिबाबाद डिपो की दिल्ली से महेंद्रनगर के लिए बस सेवा शुरू की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट सेक्टर के भरोसे नेपाल में यातायात सेवा
नेपाल में अभी तक परिवहन निगम की स्थापना नहीं हुई है। वहां बसों का संचालन प्राइवेट सेक्टर के हाथों में है। इसके लिए यातायात समितियों का गठन किया है। यातायात समितियों का संचालन निजी बस स्वामियों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed