फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Friends of Champawat will give suggestions for the development of the district

Champawat News: फ्रेंड्स ऑफ चंपावत देगा जिले के विकास के लिए सुझाव

Sat, 06 Jan 2024 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 06 Jan 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Friends of Champawat will give suggestions for the development of the district
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधित्व वाले चंपावत जिले को हर क्षेत्र में आदर्श जिला बनाने के लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। जिले के बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों, विकास की सोच रखने वाले सेवानिवृत्त लोगों के अलावा अनुभव रखने वाले व्यक्तियों के विचारों का समावेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विकास को लेकर योजनाएं तैयार करने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में संगठन की प्रत्येक माह बैठक होगी। सीडीओ संजय कुमार ने बताया कि फ्रेंड्स ऑफ चंपावत नाम के बैनर तले संगठन बनाया जाएगा। इसमें शामिल लोग चंपावत जिले के विकास का खाका तैयार करेंगे। इस दौरान अन्य विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित कर उनके सुझावों को भी जिले की विकास योजना में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
विकास और रोजगार की हैं अपार संभावनाएं
चंपावत। सीडीओ संजय कुमार सिंह के अनुसार चंपावत जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां विकास और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं जिनका वैज्ञानिक तरीके से दोहन कर विकास और रोजगार का पहिया एक साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस कार्य में चंपावत फ्रेंड्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हर समारोह और कार्यक्रमों में शामिल रहेगा चंपावत फ्रेंड्स
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे की पहल पर बनाए जा रहे चंपावत फ्रेंड्स के सदस्यों को जिले के विकास से संबंधित सभी समारोह और कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाएगा। जो जिले के विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed