फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four tube wells will be constructed by Jal Sansthan

जल संस्थान की ओर से किया जाएगा चार नलकूपों का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four tube wells will be constructed by Jal Sansthan
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान की ओर से लोहाघाट ब्लॉक के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए चार नलकूपों बनाए जाएंगे। इनके बनने से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की प्यास बुझाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लॉक में लोहाघाट और ग्रामीण क्षेत्र पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोहाघाट नगर में तो तीसरे या चौथे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को पानी के लिए जलस्रोतों और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान की ओर से ब्लॉक में पाटन पाटनी, प्रेमनगर, राईकोट कुंवर, चौमेल में नलकूप बनाए जा रहे हैं। जल संस्थान की ओर से पाटन पाटनी में प्रस्तावित नलकूप से प्रेमनगर के डींडा तोक और तल्ली चांदमारी में पेयजल बांटा जाएगा। प्रेमनगर में प्रस्तावित नलकूप से ग्राम सभा के शेष क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाएगा। राइकोट कुंवर और चौमेल में बनाए जाने वाले नलकूपों से संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इन सभी नलकूपों से प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लीटर पानी की आपूर्ति होगी। अभी जल संस्थान की ओर से लोहाघाट ब्लॉक में तीन मिनी नलकूप चालू हालत में हैं। इनमें पाटन पुल मिनी नलकूप से करीब 35 हजार लीटर, पाटन के कालापानी तोक स्थित मिनी नलकूप से 32 हजार लीटर और ऋषेश्वर मिनी नलकूप से करीब 30 हजार लीटर पानी रोज मिल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

अप्रैल प्रथम सप्ताह तक शुरू कर दी जाएगी पानी की आपूर्ति
लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान के एई पवन बिष्ट ने बताया कि राइकोट कुंवर में नलकूप निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस नलकूप से राइकोट के अलावा लोहाघाट नगर के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। बताया कि अप्रैल प्रथम सप्ताह तक राइकोट कुंवर के नलकूप को चालू कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed