{"_id":"6a108eb7abd7f7a591026ae3","slug":"four-posts-of-lecturers-and-two-posts-of-assistant-teachers-are-vacant-in-gic-dhaun-champawat-news-c-229-1-alm1014-139458-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जीआईसी धौन में प्रवक्ताओं के चार, सहायक अध्यापकों के दो पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जीआईसी धौन में प्रवक्ताओं के चार, सहायक अध्यापकों के दो पद खाली
Fri, 22 May 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 22 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज धौन में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। विद्यालय में प्रवक्ताओं के चार और सहायक अध्यापकों के दो पद रिक्त चल रहे हैं। इसका असर विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 210 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र का ज्ञान दूसरे विषय के शिक्षक दे रहे हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज धौन में कक्षा छह से 12वीं तक लगभग 210 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मानकों के अनुसार, विद्यालय में प्रवक्ताओं के 10 पद स्वीकृत हैं। जीव विज्ञान, गणित और भूगोल विषयों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में नियमित शिक्षक नहीं हैं। विद्यालय में डेढ़ साल से अर्थशास्त्र विषय का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है।
इसी तरह विद्यालय में एलटी संवर्ग में सहायक अध्यापकों के सात पद स्वीकृत हैं। विज्ञान और अंग्रेजी विषयों को पढ़ाने के लिए गेस्ट टीचरों की तैनाती की गई है। पीटीए अध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट का कहना है कि विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के स्थाई शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सीमांत क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कोट
छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए विभाग प्रयासरत है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए अतिथि शिक्षकों को तैनात किया गया है। रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर तैनाती की जाएगी। - मान सिंह बिष्ट, प्रभारी सीईओ, चंपावत