फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four Indian youth arrested with pistol in Nepal

Champawat News: नेपाल में पिस्टल के साथ चार भारतीय युवक गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 23 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four Indian youth arrested with pistol in Nepal
बनबसा (चंपावत)। कंचनपुर स्थित चांदनी डांस बार से चार भारतीय युवकों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। उनके वाहन को भी जब्त कर लिया है। नेपाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

कंचनपुर जिला पुलिस कार्यालय प्रवक्ता उमेश जोशी ने बताया कि भीमदत्त नगरपालिका 6 एंठपुर स्थित चांदनी डांस बार में पहुंचे भारतीय युवकों ने अचानक कुछ नेपाली नागरिकों पर पिस्टल तान दी। उनके वाहन को भी जब्त कर लिया है। नेपाल पुलिस पकड़े गए चारों युवकों से पूछताछ कर रही है। उनके नेपाल पहुंचने के मकसद और नेपाली नागरिकों पर पिस्टल तानने के संबंध में भी जांच की जा रही है। उधर अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय नागरिक कैसे हथियारों के साथ नेपाल पहुंचे इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल की 81 बोतल शराब बरामद
बनबसा (चंपावत)। बुधवार की रात पुलिस ने बेलबंद्धगोठ से लगे जंगल में एक कट्टे में रखी 81 बोतल नेपाली शराब बरामद की। आरोपी पुलिस को देख शराब छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा मुकदमा दर्ज किया है। टीम में शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार, एचसी एजाज अहमद, कांस्टेबल विजय सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed