फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four Gold Medal Wins by Sportsman of Banbasa

बनबसा मिनी स्टेडियम के चार कराटे खिलाड़ी नेशनल में चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four Gold Medal Wins by Sportsman of Banbasa
देहरादून में बनबसा के कराटे खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मिनी स्टेडियम के चार होनहार कराटे खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। देहरादून में 29 अप्रैल से एक मई तक हुई 19वीं प्रांतीय कराटे चैंपियनशिप में बनबसा के 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर कृष्णकांत, रोहित बोरा, विद्या चंद, भावना कन्याल चयनित हुए।
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित 19वीं स्टेट कराटे प्रतियोगिता में कृष्णकांत ने स्वर्ण एवं रजत, रोहित बोरा, विद्या चंद, भावना कन्याल ने स्वर्ण, राहुल चंद, कमलेश जोशी, पूजा, उदित पोखरिया, अदिति थ्वाल ने रजत पदक जीता। कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी विजय रावत ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता चार खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए हुआ है। इसी शिविर में से आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रांतीय टीम का चयन होगा। उन्होंने बताया कि 10वीं प्रांतीय प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग के इंडोर स्टेडियम देहरादून में हुई थी। इसका उद्घाटन युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल एवं समापन उत्तराखंड राज्य कराटे एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने किया। पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, लायंस क्लब अध्यक्ष शिवनारायण साहू, सचिव भूपाल दत्त भट्ट, मिनी स्टेडियम कोच आरबी मल्ल, हयात सिंह चौहान, पवन कापड़ी, वीरेंद्र चंद आदि ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed