{"_id":"5927161e4f1c1bc643536ef3","slug":"four-days-after-missing-teenager-there-is-no-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
Updated Thu, 25 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरी में भैरव मंदिर के समीप से 22 मई को लापता हुए किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और किशोर के परिजन पिछले चार दिन से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार की सुबह लापता किशोर को तलाश रहे परिजनों को भैरव मंदिर के पैदल मार्ग में तेंदुआ दिखाई देने पर पुलिस ने पैदल मार्ग से आवाजाही रोक दी है।
पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर निवासी संजीव कुमार (16) पुत्र धर्मवीर गत 22 मई को परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। वह भैरव मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि परिजनों की सूचना पर संजीव की गुमशुदगी दर्ज कर उसको तलाशा जा रहा है। वृहस्पतिवार को लापता किशोर के भाई अमित कुमार, देवेंद्र कुमार व रवींद्र कुमार ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के पैदल मार्ग में संजीव को खोजने गए तो रास्ते में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही वह घबराकर वापस लौटे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर भैरव मंदिर पैदल मार्ग से यात्रियों की आवाजाही रोक दी है। अब यात्रियों को मोटर मार्ग से टोलियों में आवाजाही करने की सलाह दी जा रही है।