फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four arrested with 14.20 grams of smack

Champawat News: 14.20 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 01 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with 14.20 grams of smack
लोहाघाट पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर। श्रोत पुलिस। संवाद
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत पुलिस ने लोहाघाट और बनबसा क्षेत्र से चार लोगों को 14.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लोहाघाट में थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि सोमवार देर रात एसआई हरीश प्रसाद के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान बलांई मार्ग पर तीन युवक स्कूटी से आते दिखे। स्कूटी रुकवाकर युवकों की तलाशी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मनोज फर्त्याल निवासी डूंगरी फर्त्याल के कब्जे से 3.3 ग्राम, ललित पुनेठा निवासी फोर्ती के कब्जे से 4.5 ग्राम और राहुल आर्य निवासी कोलीढेक के कब्जे से 3.6 ग्राम स्मैक कुल 11.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों स्मैक तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उनकी स्कूटी को सीज कर दिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच एसआई रिनी चौहान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बनबसा में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान मिनी स्टेडियम के पास संदिग्ध हालात घूम रहे एक युवक को रोका गया। युवक की तलाशी में उसके पास 2.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मान सिंह खड़गा निवासी वार्ड संख्या चार मीना बाजार बनबसा बताया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ऊधमसिंह नगर से स्मैक खरीदकर क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचने के साथ ही स्वयं भी उपयोग करता है। संवाद
--
930 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो लोग दबोचे

देवीधुरा के ढोलीगांव तिराहे से पकड़े गए आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र के ढोलीगांव तिराहे से पुलिस ने हरियाणा निवासी दो लोगों को 930 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि चेकिंग के दौरान देवीधुरा के ढोलीगांव तिराहे से दो लोगों के पास से चरस बरामद हुई। इनमें राजेश (51) के पास से 520 ग्राम और महेंद्र के पास से 410 ग्राम चरस पकड़ी गई। दोनों आरोपी हनुमान कॉलोनी जिला पानीपत (हरियाणा) के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे यह चरस देवीधुरा के पकोटी गांव के लक्ष्मण सिंह से खरीदकर ऊंचे दाम में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद लक्ष्मण सिंह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--
1236 ग्राम कीड़ाजड़ी के साथ दो गिरफ्तार

वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। वन विभाग और पुलिस टीम ने 1236 ग्राम यारसा गंबू के साथ एक भारतीय और एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही बाइक को भी सीज कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल पर चेकिंग के दौरान बाइक (यूके 04पी 5134) को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर बाइक पर सवार कल्याण (50) निवासी बूंदी तहसील धारचूला के कब्जे से 594 ग्राम और कमल सिंह डडाल (43) निवासी दुहू हिकिला जिला दार्चूला (नेपाल) के कब्जे से 622 ग्राम यारसा गंबू (कीड़ाजड़ी) बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली जौलजीबी में केस दर्ज किया गया है।

फोटो विवरण-01पीटीएच02पी- जौलजीबी पुलिस और वन विभाग की टीम ने दो लोगों को अवैध की़ड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार किया। फोटो स्रोत- पुलिस
--

अनुमति से 130 किलो ज्याद कुटकी ले जा रहा था, केस दर्ज
1000 किलो की अनुमति पत्र पर ले जाई जा रही थी 1130 किलो कुटकी
चंपावत। पुलिस ने अनुमति से ज्यादा कुटकी (जड़ीबूटी) ले जाने पर कार्रवाई की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय ने बताया कि पिकअप (यूके 05 सीए 1830) की चेकिंग में बोरों में वन संपदा लदी होना पाई गई जिसकी पुष्टि के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। जब वन संपदा का वजन किया गया तो 1000 किलो कुटकी के परिवहन की अनुमति के सापेक्ष 1130 किलो कुटकी निकली। इस पर वन विभाग की ओर से आरोपी ईश्वर सिंह बोहरा निवासी रांथी धारचूला जिला पिथौरागढ़ के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा में केस दर्ज किया गया। मानक से अतिरिक्त 130 किलो कुटकी को वन विभाग ने जब्त कर लिया है। बता दें कि कुटकी का इस्तेमाल मधुमेह और मोटापा कम करने में किया जाता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed