फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Former CM Rawat filled Joshi among workers

पूर्व सीएम रावत ने कार्यकर्ताओं में भरा जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former CM Rawat filled Joshi among workers
टनकपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं की बैठक में न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा बल्कि हेमेश के कार्यकाल की प्रशंसा कर उनका कद भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की गलती से चंपावत को बड़ा नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें नहीं बड़े-बड़े काम किए हैं। कार्यकर्ताओं ने ठान ली तो 2022 में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे टनकपुर पहुंचे पूर्व सीएम रावत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खर्कवाल गार्डन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार ने मातृशक्ति को मजबूत बनने से रोकने और गरीबों के आंखों में आंसू देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी लोग काम करने वाले व्यक्ति के अवगुणों को हथियार बनाते हैं, लेकिन अच्छी परख रखने वाले अवगुणों को नही काम करने वालों के गुणों को देखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ 2022 की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी की अध्यक्षता व हेम जोशी के संचालन में हुई बैठक में खटीमा के पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, महेश चंद, नागरमल शर्मा, फखरूद्दीन, सुरेश अग्रवाल, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, भवानी टम्टा, देवेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, किशन राम, पूर्व प्रधान सुरेश महर, नाथ सिंह, कैलाश सिंह, उमर सिंह, सभासद अमित भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed