फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Former BJP chief accused of encroachment, stopped construction work

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगा अतिक्रमण का आरोप, रूकाया निर्माण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Former BJP chief accused of encroachment, stopped construction work
लोहाघाट में भाजपा नेता को अस्पताल की सरकारी भूमि में किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते एसडीए? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर आरोप लगा है। शुक्रवार को डीएम के आदेश के बाद पुलिस, नगर पंचायत, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम ने आरोपी अतिक्रमणकारी से तीन दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उधर आरोपी ने अतिक्रमण के आरोप को खारिज किया है।
विज्ञापन

एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि किसी व्यक्ति ने डीएम को शिकायत कर आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की ओर से अस्पताल की सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर रात में मकान का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम के आदेश के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच काम रुकवा दिया। अतिक्रमण के आरोपी से जमीन के दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारी को तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि इस स्थान में अस्पताल की 28 नाली जमीन है। स्वास्थ्य विभाग को अपनी जमीन की घेराबंदी कर कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। टीम में एसडीएम आरसी गौतम, नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसओ मनीष खत्री, एसआई हेमंत कठैत, एसआई बबीता, पटवारी ऋषभ कुमार, राकेश पंगरिया, चिकित्साधीक्षक डा. जुनैद कमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोट
यह जमीन 15 साल पूर्व खरीदी थी। नजूल की इस जमीन को फ्री होल्ड कराने केे लिए शुल्क व जमीन की पत्रावली राजस्व विभाग में जमा कराई है। जमीन से संबंधित सारे अभिलेख तीन दिन के भीतर एसडीएम के समक्ष पेश कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष बगौली,
पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed